अग्निवीरों के लिए CAPFs, असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10% रिक्तियों को आरक्षित करने का फैसला, गृह मंत्रालय का ऐलान

गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 फीसदी रिक्तियों को आरक्षित करने का निर्णय लिया है। दो बलों में भर्ती के लिए अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा से 3 वर्ष की छूट दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

सेना भर्ती में अग्निपनथ योजना लागू किए जाने का पूरे देश में जोरदार विरोध जारी है। बिहार और यूपी समेत देश अल-अलग राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस योजना के विरोध में बिहार में सबसे ज्यादा बवाल मचा हुआ है। आज बिहर बंद है।

अग्निपथ योजना के विरोध के बीच गृह मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 फीसदी रिक्तियों को आरक्षित करने का निर्णय लिया है। दो बलों में भर्ती के लिए अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा से 3 वर्ष की छूट दी गई है। अग्निवीर के पहले बैच के लिए आयु में अधिकतम आयु सीमा से 5 वर्ष की छूट होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए