‘ड्रग्स कनेक्शन’ में दीपिका पर कसेगा NCB का शिकंजा? ‘ड्रग्स चैट’ के खुलासे से बॉलीवुड में खलबली!

दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच ड्रग चैट के खुलासे के बाद एनसीबी ने आज करिश्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है। खबरों के अनुसार, दीपिका से भी इसी हफ्ते एनसीबी द्वारा पूछताछ की जा सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद ‘ड्रग्स कनेक्शन’ का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रिया के बाद कई बड़ी फिल्मी हस्तियों पर अब एनसीबी की तलवार लटकने लगी है। इन हस्तियों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है। दीपिका पर भी एनसीपी का शिकंजा कसने लगा है। दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच ड्रग चैट के खुलासे के बाद एनसीबी ने आज करिश्मा को पूछताछ के लिए बुलाया है। खबरों के अनुसार, दीपिका से भी इसी हफ्ते एनसीबी द्वारा पूछताछ की जा सकती है।

दीपिका और करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत का चैट वायरल होने के बाद कई बातें खुलकर साने आई हैं। दीपिका की मैनेजर करिश्मा और रिया की मैनेजर जया साहा का कनेक्शन सामने आया है। दीपिका की मैनेजर करिश्मा और रिया की मैनेजर जया साहा एक ही मैनेजमेंट कंपनी क्वान में काम करती हैं। यह कंपनी सेलिब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। करिश्मा, जया की जूनियर हैं।

उधर, एनसीबी ने आज फिर जया साहा को पूछताछ के लिए बुलाया है। जाया साहा से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ चल रही है। सोमवार को उनसे 4 घंटे तक एनसीबी ने पूछताछ की थी। करिश्मा और जया के अलावा आज सुशांत की मैनेजर रहीं श्रुति मोदी और क्वान के डायरेक्टर ध्रुव से भी पूछताछ होनी है।


एनसीबी ने इससे पहले ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया 9 सितंबर से भायखला जेल में हैं। उनकी कस्टडी आज खत्म हो रही है। रिया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी होगी। वहीं, रिया के वकील सतीश मानशिंदे एक बार फिर जमानत के लिए प्रयास करेंगे। हालांकि इससे पहले दो बार रिया की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।

खबरों के मुताबिक, रिया से पूछताछ में एनसीबी को अहम जानकारियां मिली हैं। खबरों में कहा गया है कि ड्रग्स केस में रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा समेत कई सितारों के नाम लिए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बॉलीवुड पर एनसीबी का कई और सितारों पर शिकंजा कस सकता है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Sep 2020, 1:55 PM