रिम्स से रेफर लालू यादव को दिल्ली एम्स ने स्वस्थ बताकर किया डिसचार्ज, आज ही वापस रांची लौटेंगे

एक दिन पहले ही लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में भर्ती कराया गया था, लेकिन रिम्स ने इमरजेंसी बताकर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। हालांकि 24 घंटे के भीतर ही दिल्ली एम्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को दिल्ली एम्स में देर शाम उन्हें भर्ती कराया गया था, लेकिन फिलहाल अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है। एम्स के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है इसलिए उन्हें भर्ती नहीं रखा गया। जानकारी के मुताबिक लालू यादव दोपहर 3 बजे दिल्ली से अब रांची के लिए रवाना होंगे।

दरसअल एक दिन पहले ही 73 वर्षीय लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था, लेकिन रिम्स ने इमरजेंसी बताकर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। हालांकि अब 24 घंटे के अंदर के भीतर ही दिल्ली एम्स ने उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया है। मंगलवार रात 9 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।


जानकारी के मुताबिक रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था कि लालू यादव का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था। साथ ही उनके ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया था। 21 फरवरी को उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती करा दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */