दिल्ली एम्स: रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हलकान, साथी डॉक्टर से हुई मारपीट से हैं नाराज

दिल्ली एम्स में रेजीडेंट डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका आरोप है कि सीनियर डॉक्टर ने उनके साथी रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की है। ऐसे में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली एम्स में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। साथी डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के विरोध में करीब 1800 रेजीडेंट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एम्स में रेजीडेंट डॉक्टर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि सीनियर डॉक्टर अतुल कुमार ने उनके साथी रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की है।

रेजीडेंट डॉक्टरों की मांग है कि जब तक आरोपी सीनियर डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे हड़ताल वापस नहीं लेंगे। रेजीडेंट डॉक्टरों की मांग है कि आरोपी डॉक्टर को हटाया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
रेजीडेंट डॉक्टर्स आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से इमरजेंसी और आईसीयू छोड़कर बाकी सभी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। हड़ताल का ज्यादा असर ओपीडी पर पड़ रहा है। जनरल ओपीडी में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि ज्यादातर ओपीडी का काम रेजीडेंट डॉक्टर ही संभालते हैं।

वहीं एम्स प्रशासन का कहना है कि इस बारे में रेजीडेंट डॉक्टरों से बातचीत हुई है, बावजूद इसके वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जो कि गैरकानूनी है। प्रेस रिलीज जारी कर एम्स निदेशक ने रेजीडेंट डॉक्टरों से जल्द से जल्द हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia