दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को दी बड़ी सौगात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जल बोर्ड से आज एक बहुत बड़ा काम हुआ है। इसकी गूंज पूरे देश के अंदर जाएगी। अब पूरे देश में मांग उठेगी कि अगर दिल्ली में हो सकता है तो हमारे राज्य में क्यों नहीं हो सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने इन 700 संविदा कर्मियों को नियमित कर दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं। अब ये दिल से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी पक्के हो रहे हैं। मेरी मंशा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हों।

उन्होंने कहा, “जल बोर्ड से आज एक बहुत बड़ा काम हुआ है। इसकी गूंज पूरे देश के अंदर जाएगी। अब पूरे देश में मांग उठेगी कि अगर दिल्ली में हो सकता है तो हमारे राज्य में क्यों नहीं हो सकता है।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली जल बोर्ड केंद्रीय हस्तक्षेप के बिना स्वायत्त है। हम दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए भी यही चाहते थे लेकिन केंद्र के पास सेवा की शक्ति है; हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Feb 2022, 11:38 AM