दिल्ली: कांग्रेस की 'आजादी गौरव यात्रा' का राजघाट पर हुआ समापन, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी हुईं शामिल

कांग्रेस सेवा दल की 'आजादी गौरव यात्रा' गुजरात, राजस्थान, हरियाणा की 58 दिन यात्रा की। इस दौरान करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। गुजरात के गांधीधाम से दिल्ली तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सेवादल द्वारा आजादी गौरव यात्रा निकाली गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस के 'आजादी गौरव यात्रा' का समापन हो गया। समाप कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। उकने अलावा कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई समेत पार्टी के अन्य नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस सेवा दल की 'आजादी गौरव यात्रा' गुजरात, राजस्थान, हरियाणा की 58 दिन यात्रा की। इस दौरान करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। गुजरात के गांधीधाम से दिल्ली राजपथ तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकतार्ओं द्वारा आजादी गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में 1,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवक शामिल हुए।


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा को आयोजित करने का फैसला किया था ताकि नई पीढ़ी को ब्रिटिश राज से आजादी हासिल करने में हमारे नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों से अवगत कराया जा सके। इस यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम और 1947 के बाद देश के विकास में पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia