मनीष सिसोदिया के घर पर हमले को लेकर निशाने पर शाह, AAP ने कहा- पुलिस के साथ मिलकर BJP ने कराया हमला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। एक ओर जहां मनीष सिसोदिया ने वीडियो शेयर कर अमित शाह को इसका जिम्मेदार बताया, तो वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा बीजेपी इतनी हताश क्यों है?

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हुए हमले को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। मनीष सिसोदिया ने इस हमले का जिम्मेदार अमित शाह को बताया है। मनीष सिसोदिया ने एक वीडियो ट्वीट कर इस हमले का आरोप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाया है। मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'बीजेपी के गुंडे उनकी गैर मौजूदगी में घर के दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए और बीवी बच्चों पर हमला करने की कोशिश की'। सिसोदिया ने अपने वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है और लिखा, 'दिल्ली में हार गए तो क्या इस तरह निपटेंगे?

उपमुख्यमंत्री के घर पर हुए इस हमले के बाद से आम आदमी पार्टी केंद्र पर हमलावर हो गई है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए बीजेपी पर हमला किया और पूछा दिल्ली में बीजेपी इतनी हताश क्यों हो रही है? वहीं आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर जो घटना घटी है, मुझे नहीं लगता कि दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना घटी होगी। जहां पर दिल्ली पुलिस का प्रयोग और सांठगांठ कर उनके संरक्षण में भारतीय जनता पार्टी के लोग ने वर्तमान उपमुख्यमंत्री के घर पर, परिवार वालों के ऊपर हमला किया है।

आतिशी ने पूछा वीडियो में दिख रहे जो लोग वहां खड़े हैं उनको रोकने की ताकत दिल्ली पुलिस के पास थी जबकि वहां पर एक भी बेरीकेट नहीं हिला। वहां पर एक इंसान भी अंदर नहीं जा पाया। आतिशी ने आगे कहा कि क्या अमित शाह उप-मुख्यमंत्री जी के परिवार को मरवाना चाह रहे हैं जो इतनी तादाद में वहां पर लोगों को भेजा। क्या यह आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री से बदला है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी 2020 के चुनाव में इतनी बुरी तरह से हार गई। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हर संभव कोशिश करते हुए गाली गलौच की, हमले करवा दिए लेकिन दिल्ली वालों ने अपना एक तरफा वोट आम आदमी पार्टी को दिया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia