कोरोना से बेहाल देश की राजधानी में बढ़ेगा लॉकडाउन? केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, क्या करेगी उनकी सरकार

देश की राजधानी में एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों की संख्या में इजाफे के बाद गुरुवार को देश की राजधानी में लॉकडाउन लगाने का ट्विटर पर आग्रह किया जा रहा था। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को दिल्ली में नहीं बढ़ाया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को राष्ट्रीय राजधानी में नहीं बढ़ाया जाएगा। जैन ने कहा, “दिल्ली में लॉकडाउन का विस्तार नहीं किया जाएगा। बता दें कि यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर लग रही अटकलों की पृष्ठभूमि में आई है कि शहर लॉकडाउन में वापस लगाया जाएगा।

देश की राजधानी में एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों की संख्या में इजाफे के बाद गुरुवार को देश की राजधानी में लॉकडाउन लगाने का ट्विटर पर आग्रह किया जा रहा था।


वहीं दिल्ली नगर निगम द्वारा कोविड-19 से 2,098 मौतों के दावे पर जैन ने कहा, "वे उन ब्योरों को हमारे पास क्यों नहीं भेजते?" एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम 2,098 लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हुई है। यह संख्या अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा रिपोर्ट किए गए आधिकारिक आंकड़ों के दोगुने से अधिक है। आप सरकार ने इस दावे का खंडन किया है।

बता दें कि देश में हर दिन कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पहली बार कोरोना के 10,956 नए ममले सामने आए हैं, जोकि एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। इसी 24 घंटे के भीतर 396 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,97,535 हो गई है। इनमें 1,41,842 सक्रिय केस हैं और 1,47,195 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना से 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक कुल 34,687 मामले आए हैं और 1,085 मौतें हुई हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद कुल मामलों में तीसरे स्थान पर है।

इसे भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना के 10956 नए केस, 396 की मौत, कुल संक्रमित 3 लाख के करीब, अब तक 8,498 मौतें

(आईएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia