बाढ़ में बेबस दिल्ली! ITO, राजघाट, लाल किला पानी में घिरा, यमुना का जलस्तर घटा, फिर भी राहत नहीं

आईटीओ के पास पानी भरा हुआ है। राजघाट के पास भी जलभराव है। आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी के किनारे की बस्तियों से पानी आगे बढ़कर लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया।

बाढ़ में बेबस दिल्ली!
बाढ़ में बेबस दिल्ली!
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा है। यमुना के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। बावजूद इसके दिल्ली वासियों को राहत नहीं मिली है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर था जो आज सुबह सात बजे 208.44 मीटर दर्ज किया गया। यमुना के जलस्तर में इस गिरावट के बाद भी यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। दिल्ली के निचले इलाकों में अभी भी पानी हुआ है। कई जगहों पर नाव चलानी पड़ रही है।

आईटीओ के पास पानी भरा हुआ है। राजघाट के पास भी जलभराव है। आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी के किनारे की बस्तियों से पानी आगे बढ़कर लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया। ऐसे में लाल किले में सैलानियों के जाने पर रोक लगा दी गई है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं।

हथिनीकुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दिल्ली का गढ़ी मांडू गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पूरे गांव में पानी भर चुका है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली के यमुना बाजार इलाके भारी जलभराव हो गया है। एनडीआरएफ की टीमें इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। यमुना के खादर इलाके में एक टापू पर फंसे 150 लोगों का एनडीआरफ ने किया रेस्क्यू।

यमुना में बाढ़ का असर दिल्ली के अलावा नोएडा में भी देखने को मिल रहा है। नोएडा के सेक्टर 168 में जलभराव हो गया। यहां पर लोग पानी के बीच घिर गए है। यहां भी एनडीआरएफ की टीमें लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई हैं।

वहीं, दिल्ली की तीन बॉर्डरों से बसों और ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए हैं। उधर, मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाके हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगर इन इलाकों में बारिश हुई, तो दिल्ली वासियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia