दिल्ली हादसा: चावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, अब तक 2 की मौत, कई दबे, JE/AE निलंबित, ठेकेदार के खिलाफ FIR
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली शाहतारा में इमारत ढह गई। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की बचाव टीम ने मलबे से दो शव निकाले, जबकि दमकल विभाग की टीमों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चावड़ी बाजार हादसा: इमारत ढहने से दो मौतें, जेई-एई सस्पेंड, ठेकेदार पर एफआईआर
चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरने मामले में अधिकारियों पर सख्त एक्शन
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना की बृहस्पतिवार को जांच के आदेश दिए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) को तुरंत निलंबित करने के भी आदेश दिए।
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली शाहतारा में इमारत ढह गई। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) की बचाव टीम ने मलबे से दो शव निकाले, जबकि दमकल विभाग की टीमों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस भूखंड पर तीन मंजिला इमारत ढही, उसका क्षेत्रफल 50 वर्ग मीटर था। इस इमारत के लिए कोई भवन निर्माण योजना स्वीकृत नहीं कराई गई थी और निर्माण को लेकर नगर निगम को कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।
अधिकारी ने बताया कि इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन करीब 15 दिन पहले इसे रोक दिया गया था। हादसे के समय मजदूर छत के नीचे लगे सहारे हटाने का काम कर रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार, निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप नहीं थी और ठीक से जम भी नहीं पाई थी। माना जा रहा है कि यह भी इमारत ढहने की एक वजह हो सकती है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
