दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो की 'फुल इमरजेंसी' लैंडिंग, फायर ब्रिगेड-एंबुलेंस थी तैयार, 161 यात्री थे सवार

इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक विमान से बाहर निकाल लिया गया। जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही एक यात्री विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली।

विमान के इंजन में समस्या की आशंका के चलते तुरंत रनवे 28 पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हालांकि पायलट की सतर्कता और हवाई अड्डा प्रशासन की तैयारी के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा खतरा

आपातकालीन इंतजामों के बीच विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के समय रनवे पर पहले से ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात कर दी गई थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

तकनीकी खराबी की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी की आशंका के कारण आपात स्थिति घोषित की गई थी। सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। विमान की तकनीकी टीम अब इसकी गहन जांच कर रही है, जिससे खराबी की वास्तविक वजह और उसकी गंभीरता का पता लगाया जा सके।

सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

जानकारी के मुताबिक इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक विमान से बाहर निकाल लिया गया। जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। अब विमान में आई तकनीकी समस्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia