दिल्ली बाढ़ से बेहाल! राजधानी का हुआ ये हाल, कई इलाकों में सीने तक भरा पानी, सामने आया वीडियो, देखें

दिल्ली में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गया था। इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था।

बाढ़ से दिल्ली वासियों की बढ़ी मुश्किलें।
बाढ़ से दिल्ली वासियों की बढ़ी मुश्किलें।
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में यमुना का पानी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद राजधानी के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निचले इलाकों समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वह परेशान करने वाले हैं। ऐसा ही एक वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। यह वीडियो लाल किले इलाके का है। लाल किला इलाके में सीने तक पानी भर गया है। इतने पानी में एक रिक्शा चालक रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरे इलाके में किस तरह के हालात हैं।

राजधानी के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। चंदगी राम अखाड़ा चौक इलाके में भीषण बाढ़ की स्थिति है। कश्मीरी गेट इलाके में भी ऐसे ही हालात हैं। मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ले रखी है। लोगें को खाना वितरित किया जा रहा है।


रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाले का पानी भर जाने के कारण भैरो रोड पर यातायात बंद है। निगम बोध घाट इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं, आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। सिविल लाइंस में पानी घुस गया है। रिंग रोड आईटीओ में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

राजाधानी में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गया था। इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी।


दिल्ली वासियों को अगले कुछ दिनों तक राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अलर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी राज्यों में रुक रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। अगर ऐसा हुआ तो इससे पहाड़ी नदियों के साथ दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों से होकर गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। जाहिर इसका असकर यमुना नदी के जलस्तर पर भी पड़ेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 13 Jul 2023, 1:11 PM