दिल्ली: JMM प्रमुख शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल में कराए गए भर्ती

जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक, शिबू सोरेन 9 सितंबर को हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे, जहां उनका रूटीन चेकअप भी हुआ था। उन्हें सोमवार को रांची वापस लौटना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से शिबू सोरेन दिल्ली में ही रुक गए हैं।

JMM प्रमुख शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत।
JMM प्रमुख शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत।
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उन्हें सांस में लेने में तकलीफ है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली से रांची आने के दौरान अचानक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई।

जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक, शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे, जहां उनका रूटीन चेकअप भी हुआ था। उन्हें सोमवार को रांची वापस लौटना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से शिबू सोरेन दिल्ली में ही रुक गए हैं।


शिबू सोरेन अपने बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे। दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से जी-20 नेताओं के सम्मान में दिए गए भोज में वह शामिल भी हुए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को हजारीबाग में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia