किसान मार्च LIVE: किसानों के साथ राहुल गांधी, बोले- सरकार बदलनी पड़े तो बदलेंगे, किसानों का साथ नहीं छोड़ेंगे

किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किसान देश पर भार नहीं हैं, किसान देश का सार हैं। देश का किसान इस समय संकट में है और उनकी उम्मीदें टूट रही है। हम किसानों को अकेला नहीं छोड़ सकते।

फोटो: <a href="https://twitter.com/RahulGandhi">@<b>RahulGandhi</b></a>
फोटो: @RahulGandhi
user

नवजीवन डेस्क

30 Nov 2018, 5:39 PM

किसानों के साथ राहुल गांधी, बोले- सरकार बदलनी पड़े तो बदलेंगे, किसानों का साथ नहीं छोड़ेंगे

किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “किसान देश पर भार नहीं हैं, किसान देश का सार हैं। देश का किसान इस समय संकट में है और उनकी उम्मीदें टूट रही है। हम किसानों को अकेला नहीं छोड़ सकते। चाहे कानून बदलना पड़े, सरकार बदलनी पड़े या प्रधानमंत्री बदलना पड़े, हम किसान का साथ देंगे। किसान के साथ न्याय होगा।

30 Nov 2018, 5:00 PM

दिल्ली में किसानों के मंच से बोले राहुल, अन्नदाता का भविष्य बदलने के लिए बदलेंगे पीएम

संसद मार्ग पर किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसानों की बदहाली के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी जी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। राहुल गांधी ने कहा कि अब किसानों का भविष्य बदलने के लिए प्रधानमंत्री को बदलेंगे।

30 Nov 2018, 4:19 PM

विपक्षी दलों के बड़े नेता किसानों के प्रदर्शन में हुए शामिल, किसानों को दिलाया इंसाफ का भरोसा

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन में विपक्षी दलों के बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने किसानों के हक में लड़ाई की बात कही। विपक्षी नेताओं ने एक सुर में कहा कि वे किसानों की लड़ाई किसानों के साथ लड़ेंगे।


30 Nov 2018, 4:09 PM

फसल बीमा योजना, बीजेपी की लूट योजना है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज देश में हर कोई दुखी है। बॉडर पर जवान दुखी है और खेतों में किसान। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार फसल बीमा योजना की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना, बीजेपी की लूट योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार को मुआवजा योजना लाना चाहिए।

30 Nov 2018, 4:04 PM

उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का क्यों नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अगर उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज भी माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम देश के किसानों को यह आश्वस्त कर देना चाहते हैं कि हम आपके साथ हैं। राहुल ने किसानों से कहा कि आप डरिये मत, आपकी शक्ति ने देश को बनाया है।


30 Nov 2018, 3:54 PM

किसानों से किया हुआ वादा मोदी जी ने पूरा नहीं किया: राहुल गांधी

संसद मार्ग पर किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी ने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।”

30 Nov 2018, 3:45 PM

किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला

संसद मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी चुनाव आता बीजेपी राम मंदिर का राग अलापने लगती है। उन्होंने कहा कि मुसलमान मंदिर के खिलाफ नहीं है, हमें आपके साथ ही जीना और मरना है।


30 Nov 2018, 3:42 PM

संसद मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी

संसद मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन में राहुल गांधी पहुंच गऐ हैं।

30 Nov 2018, 3:33 PM

किसानों के मंच से बोले पवार, अन्नदाता की आवाज नहीं सुनने वाली सरकार को बदल देंगे

संसद मार्ग पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को लेकर सजग नहीं है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को हल नहीं करेगी, हम इस सरकार को बदल देंगे।”

पवार ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार ने किसानों की कई समस्याओं का निपटारा किया था। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में किसानों के कर्ज माफ किए गए थे।


30 Nov 2018, 2:41 PM

किसानों को संबोधित करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सीपीआईएमल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने संसद मार्ग पर किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान और मजूदर और गौत्र के हैं, और मोदी जी लुटेरे गौत्र के हैं। इस वक्त मंच पर विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

30 Nov 2018, 2:20 PM

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार

दिल्ली के संसद मार्ग किसानों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। कुछ देर पहले ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे हैं।


30 Nov 2018, 2:14 PM

किसानों का सवाल- अगर जीएसटी के लिए ससंद का विशेष सत्र संभव तो किसानों के लिए क्यों नहीं?

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। सभा को संबोधित करते हुए किसानों ने मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि जब जीएसटी के लिए ससंद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है तो फिर किसानों के लिए क्यों नहीं।

30 Nov 2018, 2:00 PM

फौज में किसानों के बच्चे, इसलिए किसान और जवान एकः रिटायर्ड मेजर जनरल सतवीर

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। सभा को संबोधित करते हुए रिटायर्ड मेजर जेनरल सतवीर ने कहा कि फौज में किसानों के बच्चे ही हैं, इसलिए किसान और जवान एक हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है।

फोटोः भाषा सिंह
फोटोः भाषा सिंह

30 Nov 2018, 1:54 PM

पूरा देश किसानों के साथ, ससंद का विशेष सत्र बुलाए सरकारः पी साईनाथ

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पी साईनाथ ने कहा कि इस समय पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाए।

30 Nov 2018, 1:45 PM

नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैंः योगेंद्र यादव

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। किसान सभा को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार इश सरकार को सबक सिखाना है। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जो सरकार किसानों के मुद्दे पर जुमलेबाजी करेगी, किसान उसे उखाड़ फेंकेंगे।


30 Nov 2018, 1:40 PM

वीडियोः संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी, छलका अन्नदाताओं का दर्द

30 Nov 2018, 1:38 PM

संसद मार्ग से किसानों का ऐलान, जो सरकार जुमलेबाजी करेगी, किसान उसको उखाड़ फेंकेगा

दिल्ली के रामलीला मैदान से किसानों का मार्च संसद मार्ग पर पहुंच गया है। संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। किसान सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जो सरकार किसानों के मुद्दे पर जुमलेबाजी करेगी, किसान उसे उखाड़ फेंकेगा।


30 Nov 2018, 1:25 PM

संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी, बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान से किसानों का मार्च संसद मार्ग पर पहुंच गया है। संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। इस सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

30 Nov 2018, 1:17 PM

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों की सभा जारी है। हजारों की संख्या में संसद मार्ग पर किसान जमा हैं।


30 Nov 2018, 1:04 PM

किसानों के खिलाफ है मोदी सरकार: मेधा पाटकर

दिल्ली के संसद मार्ग पर किसानों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के खिलाफ है।

30 Nov 2018, 1:02 PM

1947 जैसा आंदोलन सरकार के खिलाफ छेड़ेंगे: किसान सभा

किसान सभा ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो 1947 जैसा आजादी का आंदोलन होगा। बिहार से आए किसान सभा के लक्ष्मण सिंह ने कहा, “जिस तरह से महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन बिहार से छेड़ा था, जयप्रकाश नारायण ने छात्र आंदोलन बिहार से शुरू किया था, उसी तरह से अब किसान आंदोलन भी बिहार से शुरू होगा। अब किसान और आत्महत्या नहीं करेगा।”


30 Nov 2018, 12:32 PM

पीएम मोदी हैं किसान विरोधी, देश के गांवों तक पहुंची ये बात: किसान सभा

किसान नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसान विरोधी हैं, यह बात गांव-गांव तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी ने हमें मजबूर कर दिया है। देश का अजेंडा क्या होगा अब हम फैसला करेंगे और देश का अजेंडा अयोध्या नहीं है किसान हैं।”

उन्होंने कहा कि किसान विरोध प्रधानमंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर चुनकर नहीं आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान उन्हें सत्ता में वापस लौटने नहीं देंगे।

30 Nov 2018, 12:25 PM

2019 में पीएम कौन होगा किसान करेंगे फैसला: किसान सभा

संसद मार्ग पर किसानों की सभा हो रही है। किसान नेता किसानों को संबोधित कर रहे हैं। किसान सभा के एक नेता ने कहा कि 2019 में किसान फैसला करेंगे कि आखिर देश का प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों की मांगें नहीं मान रही है।


30 Nov 2018, 12:18 PM

किसानों का मार्च संसद मार्ग पर पहुंचा, ट्रैफिक सामान्य: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

किसानों का मार्च संसद मार्ग पर पहुंचने के बाद शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य हो गया है। उस बात की जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने दी है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “किसानों का मार्च अब संसद मार्ग पहुंच गया है। जवाहरलाल नेहरु मार्ग, गुरु नानक चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा चौक पर यातायात अब सामान्य है।”

30 Nov 2018, 11:48 AM

किसानों का मार्च संसद मार्ग पर पहुंचा

दिल्ली के रामलीला मैदान से किसानों का मार्च संसद मार्ग पर पहुंच गया है। यह जानकारी दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने दी है।


30 Nov 2018, 11:43 AM

रामलीला मैदान से किसानों का मार्च जंतर-मंतर टी प्वॉइंट तक पहुंचा

रामलीला मैदान से किसानों का मार्च जंतर-मंतर टी प्वॉइंट तक पहुंच गया है। यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है।

30 Nov 2018, 11:38 AM

किसानों का मार्च जनपथ क्रासिंग तक पहुंचा

किसानों का मार्च धीरे-धीरे संसद की ओर बढ़ रहा है। मार्च जनपथ क्रासिंग तक पहुंच गया है।


30 Nov 2018, 11:27 AM

दिल्ली: जंतर-मंतर पर हजारों किसान पहले से ही मौजूद

दिल्ली के रामलीला मैदान से किसानों का मार्च जारी है। हजारों की संख्या में किसान संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे है। वहीं जंतर-मंतर पर पहले से ही हजारों किसान मौजूद हैं।

30 Nov 2018, 11:17 AM

दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद मार्ग की ओर बढ़ते किसान


30 Nov 2018, 10:57 AM

किसानों का मार्च गुरु नानक अस्पताल तक पहुंचा

30 Nov 2018, 10:56 AM

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस किसानों के आंदोलन से जुड़ा हर अपडेट सोशल मीडिया पर दे रही है


30 Nov 2018, 10:52 AM

किसानों का मार्च रामलीला मैदान से गुरुनानक चौक पर पहुंचा

किसानों का मार्च रामलीला मैदान से गुरुनानक चौक पर पहुंच चुका है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति मार्च जो अभी रामलीला मैदान से चला है वह गुरुनानक चौक पर है, जिसमें 7000 से 8000 लोग शामिल हैं। यातायात प्रभावित है।”

30 Nov 2018, 10:44 AM

रामलीला मैदान से किसानों का मार्च जारी


30 Nov 2018, 10:38 AM

दिल्ली के रामलीला मैदान से किसानों का संसद मार्च शुरू

दिल्ली के रामलीला मैदान से किसानों ने संसद के लिए मार्च शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने दी है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति मार्च जो अभी रामलीला मैदान से चला है जो अभी जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर है, जिसमें 7000 से 8000 लोग शामिल हैं। यातायात प्रभावित है।”

30 Nov 2018, 10:36 AM

दिल्ली में जमा किसानों को कांग्रेस का समर्थन, मोदी सरकार पर निशाना

दिल्ली में जमा किसानों को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। साथ ही मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “बंजर धरती से सोना उगाने का माद्दा रखता मैं
पर अपने हक की लड़ाई लड़ने से नहीं डरता मैं, साल भर करूं मेहनत, ऊगाता हूं दाना, ऐसी कमाई क्या,जिसका मिलता चार आना?”
सुरजेवाला ने आगे कहा, “मोदी जी, मैं वही किसान हूं, जिससे किया आपने विश्वासघात, सिंहासन खाली करिये अब नहीं सहेंगे आघात।”


30 Nov 2018, 10:26 AM

आंदोलन में बड़ी संख्या किसान महिलाएं भी शामिल

देश के अलग-अलग हिस्सों से कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर हजारों किसान दिल्ली पहुंचे हैं। इनमें महिला किसान भी शामिल हैं।

देश के विभिन्न इलाकों, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश कई राज्यों से किसान दिल्ली पहुंचे हैं।

30 Nov 2018, 10:07 AM

दिल्ली के रामलीला मैदान से कुछ ही देर में संसद मार्च करेंगे किसान


30 Nov 2018, 10:03 AM

दिल्ली: इन मार्गों पर जाने से आज बचें, किसान आंदोलन की वजह से जाम लगने की संभावना

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस किसान आंदोलन के चलते एक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने किसान आंदोलन के चलते शहर के कई मार्गों से आज बचने के लिए कहा है। किसान आंदोलन के चलते इन मागों पर आज जाम लग सकता है।

इन मार्गों पर जाने से आज बचें:

  • रामलीला मैदान के आसपास के रोड
  • जवाहर लाल नेहरू मार्ग
  • देशबंधु गुप्ता रोड
  • रानी झांसी रोड
  • पंचकुइयां रोड
  • बाराखंबा रोड
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • जय सिंह रोड
  • कनॉट प्लेस इनर और आउटर सर्किल
30 Nov 2018, 9:50 AM

अजमेरी गेट इलाके में किसान आंदोलन की वजह से ट्रैफिक प्रभावित: दिल्ली पुलिस

देश के अलग-अलग हिस्सों से अभी भी सैकड़ों किसान रामलीला मैदान का रुख कर रहे हैं। किसान आंदोलन की वजह से शहर में कई जगहों पर ट्राफिक प्रभावित हुआ है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “ 300 से 400 किसान अजमेरी गेट से रामलीला मैदान जा रहे है, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ है।”


30 Nov 2018, 9:45 AM

रामलीला मैदान से थोड़ी देर में संसद मार्च करेंगे किसान

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जय किसान आंदोलन के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि थोड़ी ही देर में किसान संसद के लिए मार्च करेंगे। किसानों के आंदोलन में योगेंद्र यादव भी हिस्सा ले रहे हैं।

30 Nov 2018, 9:29 AM

किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। बड़ी संख्या में रामलीला मैदान में पुलिस बल की तैनाती की कई है, जहां किसान ठहरे हुए हैं।


30 Nov 2018, 9:26 AM

किसानों की मांगों को 200 किसान संगठनों का समर्थन

स्वामिनाथन रिपोर्ट लागू कराने, फसल ऋण माफी और कृषि उत्पादों के बेहतर न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मागों को 200 किसानों संगठन एकजुट हैं। इन संगठनों के बैनर तले किसान दिल्ली पहुंचे हैं।

30 Nov 2018, 9:20 AM

दिल्ली पुलिस ने किसानों को संसद मार्च करने की इजाजत नहीं दी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे हजारों किसानों को संसद की ओर मार्च करने की दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही, अगर प्रदर्शनकारी किसानों की तरफ से जबरदस्ती संसद की ओर कूच किया जाता है तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च को देखते हुए एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है कि जंतर-मंतर पर 1 हजार से ज्यादा लोगों का जमा होना प्रतिबंधित है। ऐसे में अगर किसानों की संख्या इससे ज्यादा हो जाती है तो उन्हें रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करना होगा।


30 Nov 2018, 8:29 AM

कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर हजारों किसान रामलीला मैदान में जमा, आज करेंगे संसद मार्च

कर्जमाफी और फसलों की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिए जाने समेत कई मांगों को लेकर एक बार फिर देश भर के हजारों किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में जमा हो गए हैं। अपनी मांगों को लेकर रामलीला मैदान से किसान आज संसद मार्च करेंगे।

दो दिवसीय प्रदर्शन के तहत गुरुवार को किसान रामलीला मैदान में जमा हुए थे। किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें संसद की ओर जाने से रोका गया तो फिर वे नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे।

किसानों के आंदोलन को वकीलों, डॉक्टरो, पूर्व सैनिकों और छात्रों समेत समाज के कई वर्गों के लोगों का समर्थन मिला है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */