मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट
दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी बाकी हो, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई इलाकों में मौसम गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कई दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 से 20 जून तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दोपहर और रात के समय आंधी-तूफान तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, पंजाब में 18 से 22 जून के बीच और हरियाणा, दिल्ली तथा चंडीगढ़ में 17 से 22 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी यूपी में 17 से 19 जून और फिर 23 जून को बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जून के साथ-साथ 22 और 23 जून को भी वर्षा की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
राजस्थान में मौसम का असर और अधिक तीव्र रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 19 जून को तेज आंधी आने की संभावना भी जताई गई है।
इसके अलावा उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 17 से 23 जून के बीच वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और बालटिस्तान क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। इन इलाकों में 17 से 22 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम, मॉनसून बढ़ा आगे
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून और फिर 22 से 23 जून के बीच वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 23 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मॉनसून सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर जैसे क्षेत्रों की ओर भी आगे बढ़ रहा है। दिल्ली-NCR में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी बाकी हो, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई इलाकों में मौसम गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कई दिनों तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 से 20 जून तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दोपहर और रात के समय आंधी-तूफान तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, पंजाब में 18 से 22 जून के बीच और हरियाणा, दिल्ली तथा चंडीगढ़ में 17 से 22 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी यूपी में 17 से 19 जून और फिर 23 जून को बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जून के साथ-साथ 22 और 23 जून को भी वर्षा की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
राजस्थान में मौसम का असर और अधिक तीव्र रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 19 जून को तेज आंधी आने की संभावना भी जताई गई है।
इसके अलावा उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 17 से 23 जून के बीच वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट और बालटिस्तान क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। इन इलाकों में 17 से 22 जून के दौरान भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम, मॉनसून बढ़ा आगे
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून और फिर 22 से 23 जून के बीच वर्षा हो सकती है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 23 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मॉनसून सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई और मुजफ्फरपुर जैसे क्षेत्रों की ओर भी आगे बढ़ रहा है।