दिल्ली-नोएडा पर बाढ़ का खतरा! यमुना किनारे रहने वालों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील, पुराने लोहे का पुल बंद

युमना के बढ़ते जल स्तर के बाद दिल्ली निचले इलाकों को खाली कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम को तैनात किया गया है।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली और नोएडा पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। युमना के बढ़ते जल स्तर के बाद निचले इलाकों को खाली कर दिया गया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम को तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा में स्थित हथिनी कुंड बैराज (ताजेवाला) से रविवार शाम छह बजे 8,28,072 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ने से दिल्ली और नोएडा में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी बी.एन. सिंह ने यमुना के किनारे रहने वालों को सभी जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन के प्रवक्ता राकेश चौहान ने आईएएनएस को बताया कि पानी के मंगलवार की रात तक नई दिल्ली में ओखला बैराज पर पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी ने बाढ़ एवं सिंचाई विभाग समेत अन्य संबंधित सरकारी एजेंसियों को सतर्क रहने, पानी की स्थिति पर नजर बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 19 Aug 2019, 12:17 PM