दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए

अभिजीत दीपके को झंडेवालान स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया, जबकि नेहा बोरा को मंडी हाउस इलाके से हिरासत में लिया गया। दोनों को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां भीड़ जमा हो गई, लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे।

दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए
i

'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जुटे लोग, पुलिस ने रोका

पुलिस ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया

आइसा प्रमुख नेहा बोरा को मंडी हाउस के पास हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया है। दोनों समर्थकों के साथ कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

अभिजीत दीपके को घर से हिरासत में लिया

अभिजीत दीपके को झंडेवालान स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया, जबकि नेहा बोरा को मंडी हाउस इलाके से हिरासत में लिया गया। दोनों को हिरासत में लिए जाने के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां भीड़ जमा हो गई, लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे।

'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने जुटे लोग

सीजेपी के आह्वान पर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर जुटने लगे हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाकर और पार्क के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर लोगों को रोक दिया है। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

हिरासत से पहले पुलिस ने दीपके को नोटिस थमाया

इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस की यह कार्रवाई प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए