दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब को लेकर ‘पेंगुइन इंडिया’ को नोटिस जारी किया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने ‘पेंगुइन इंडिया’ को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं और उनके जवाब मांगे गए हैं।’’

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पीटीआई (भाषा)

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ को नोटिस जारी कर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया जब किताब की स्थिति और अनधिकृत संस्करणों के कथित अवैध प्रसार के विरोध में दावे किए जा रहे हैं जिससे प्रकाशक, पूर्व सेना प्रमुख और वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां एक व्यापक सार्वजनिक विवाद में शामिल हो गई हैं।


पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल ने नोटिस के माध्यम से प्रकाशक से औपचारिक रूप से संपर्क कर कई सवाल पूछे हैं और उनके विस्तृत जवाब मांगे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने ‘पेंगुइन इंडिया’ को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं और उनके जवाब मांगे गए हैं।’’

यह कदम उन रिपोर्ट के मद्देनजर उठाया गया है जिनमें दावा किया गया है कि नरवणे के संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की पांडुलिपि प्रकाशन से पहले डिजिटल और अन्य प्रारूपों में अवैध रूप से संभवत: प्रसारित की गई।

पुलिस ने बताया कि पांडुलिपि के अनधिकृत प्रसार के संबंध में लगे आरोपों के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।