दिल्ली पुलिस रविवार को भी बंद रखेगी कई रास्ते, 30 मार्गों पर डायवर्जन की सूची जारी, निकलने से पहले देख लें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दिल्ली के सेंट्रल और लुटियंस जोन के लगभग 30 प्रमुख चौराहों, गोलचक्करों और कनेक्टिंग सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा। हालांत के अनुसार, इनमें बदलाव भी हो सकता है।

दिल्ली पुलिस रविवार को भी बंद रखेगी कई रास्ते, 30 मार्गों पर डायवर्जन की सूची जारी, निकलने से पहले देख लें
i

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिन भर प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को भी राजधानी की कई सड़कों को बंद रखेगी। दिल्ली पुलिस ने 30 मार्गों पर डायवर्जन की लिस्ट जारी करते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दिल्ली के सेंट्रल और लुटियंस जोन के लगभग 30 प्रमुख चौराहों, गोलचक्करों और कनेक्टिंग सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा। हालांत के अनुसार, इनमें बदलाव भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली की किलेबंदी के खिलाफ याचिकाओं पर कल रविवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और प्रभावित क्षेत्रों से गैर-जरूरी यात्रा से बचें। यदि आप नई दिल्ली और मध्य दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी या हवाई अड्डा की ओर जा रहे हैं, तो कृपया अतिरिक्त समय रखें।” इसमें यह भी बताया गया है कि रविवार को गैर-जरूरी यात्रा न करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता, दफ्तर जाने वाले लोगों और यात्रियों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। संभव हो तो प्रभावित 30 प्रमुख चौराहों और कनेक्टिंग रास्तों के बजाय वैकल्पिक बाहरी रिंग रोड या अन्य बाइपास मार्गों का उपयोग करें।


प्रभावित सड़कों की सूची

शंकर रोड-वंदे मातरम 'टी' पॉइंट से नई दिल्ली की ओर जाने वाला गोल चक्कर, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालन का गोल चक्कर, पंचकुइयां का गोल चक्कर, गोल चक्कर मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी, डालमिया चौक (पश्चिम बिंदु), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड–आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस टी-पॉइंट, भारिओन रोड–एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद के चारों ओर का चक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, राउंडअबाउट सम्राट होटल, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग चौराहा, भीकाजी कामा प्लेस के अंतर्गत, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड का गोल चक्कर, विंडसर पैलेस के चारों ओर, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन के चारों ओर का चक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल चक्कर गोल डाक खाना, पटेल चौक के चारों ओर का चक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल के चारों ओर का चक्कर, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट।

आज 7000 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

यह घटनाक्रम शनिवार को सीजेपी के आह्वान पर वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के बाद लिया गया है। आज सुबह से जंतर-मंतर पर बुलाए गए प्रदर्शन के लिए निकले लोगों को जगह-जगह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। आज दिन भर 7000 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री, कई सांसद, कई नेता और छात्र नेताओं के साथ बड़ी संख्या में वकील, छात्र और युवा भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः चेन्नई में छात्रों की गूंजः राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं ‘मोगैंबो मोदी, कीमत चुकानी होगी