दिल्ली: फार्महाउस पर लड़के-लड़कियां कर रहे थे रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, 16 हिरासत में, शराब-ड्रग्स बरामद

दिल्ली पुलिस ने 16 लोगों को फार्महाउस से हिरासत में लिया है, इसमें कई लड़कियां भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग यहां से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स भी बरामद किए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के छतरपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां के एक फार्महाउस पर चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी की है। खबरों को मुताबिक, देर रात सैकड़ों लड़के और लड़कियां फार्महाउस में रेव पार्टी कर रहे थे। इसमें कई नाबालिग लड़के और लड़कियां भी शामिल थीं। इसी दौरान पुलिस ने फार्महाउस पर छापा मार दिया। फार्महाउस पर छापा पड़ते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने 16 लोगों को फार्महाउस से हिरासत में लिया है, इसमें कई लड़कियां भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग यहां से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स भी बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्महाउस पर रेव पार्टी चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फार्महाउस पर छापा मारा। फिलहाल 16 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फार्महाउस के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। यह फार्महाउस किसका है, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।


पुलिस के अनुसार रेव पार्टी एक फार्म हाउस में चल रही थी। इसमें आने वाले लोगों से 2500 रुपये वसूला जा रहा था। पार्टी में कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शामिल थे जो दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम से आए हुए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Jun 2019, 10:06 AM