दिल्ली: साकेत कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप, महिला को मारी गई गोली, हथियार लेकर अदालत में कैसे घुसा हमलावर?

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि महिला को गोली मारने वला शख्स उसका पति है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गवाही के लिए महिला कोर्ट में आई थी, जिसे गोली मारी दी गई। हमलावर वकील की ड्रेस में कोर्ट में घुसा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि महिला को गोली मारने वला शख्स उसका पति है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल था।

पिछले साल रोहिणी कोर्ट में घुसकर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए थे और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। टिल्लू गिरोह के शूटरों ने जितेंद्र गोगी की हत्या की थी। इसमें पुलिस ने दोनों शूटरों को मार गिराया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia