दिल्ली में गहराया बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी

हरियाणा के यमुना नगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इससे पहले शुक्रवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी किया था।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर तक पहुंच या है। दिल्‍ली सरकार के बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के मुताबिक दिल्‍ली में यमुना के पानी का स्‍तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

युमना में खतरे का निशान 204 मीटर है, लेकिन अब इसका पानी 204.1 मीटर पर बह रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को यमुना के जलस्तर में और इजाफा हो सकता है। पूर्वी दिल्ली के डीएम के महेश ने कहा, “सभी एग्जिक्युटिव इंजीनियर्स और सेक्टर ऑफिसर्स को कंट्रोल रूम के संपर्क में रहने को कहा गया है। क्विक रेस्पॉन्स टीम की ओर से लगातार उन लोगों को इलाका छोड़ने को कहा जा रहा है, जो यमुना के तराई के क्षेत्र में रहते हैं।”

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम अलर्ट जारी कर कहा था कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक बारिश से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। हरियाणा में भारी बारिश के कारण यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण कई घरों के बेसमेंट में पानी घुस गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia