दिल्ली में 2 दिन पानी संकट: 6-7 अप्रैल को इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित
दिल्ली में 6-7 अप्रैल को कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। DJB ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने और जरूरत पर टैंकर सेवा लेने की सलाह दी।

दिल्ली वासियो के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने जानकारी दी है कि 6 और 7 अप्रैल 2026 को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड के मुताबिक, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी की आपूर्ति में कमी आ सकती है। ऐसे में लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है, ताकि दैनिक जरूरतों में किसी तरह की दिक्कत न हो।
किन इलाकों में रहेगा असर?
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी, फिलिंग प्वाइंट और कराला गांव के आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
वहीं, 7 अप्रैल 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-एफ 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-ए-1 रोहिणी फिलिंग प्वाइंट, कराला गांव के आसपास के इलाके, सेक्टर-3 पॉकेट-बी 10 रोहिणी और सेक्टर-3 पॉकेट-सी 12 रोहिणी में जल आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
जल बोर्ड की सलाह: पहले से भरकर रखें पानी
जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी जमा कर लें। खासकर पीने, खाना बनाने और जरूरी कामों के लिए पानी सुरक्षित रखना जरूरी है। इससे अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
साथ ही, अगर पानी की भारी कमी होती है, तो लोग दिल्ली जल बोर्ड के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष या अपने स्थानीय कार्यालय से टैंकर की मांग कर सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क
दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर सेवा के लिए कंट्रोल रूम नंबर 1916 जारी किया है, जहां कॉल करके पानी की मांग की जा सकती है। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं-
अशोक विहार: 011-24306089
पश्चिम विहार: 011-25274679, 25275259, 25275260
पंजाबी बाग: 011-25223658
होलम्बी: 011-27700789, 27700474
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia