दिल्ली के ग्रैटर कैलाश के समरफील्ड स्कूल को मिली बम की धमकी, खाली कराया गया स्कूल, जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक, स्कूल में बम रखे होने की ये धमकी हॉक्स लग रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

दक्षिणी दिल्ली के ग्रैटर कैलाश के समरफील्ड स्कूल को धमकी भरा मेल मिला है। इस मेल में स्कूल में बम रखे होने की धमकी दी गई है। यह ईमेल रात 12.30 बजे किया गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह 8.30 बजे स्कूल प्रशासन ने ईमेल देखा तो इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।

इसके बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने स्कूल को खाली कराकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, स्कूल में बम रखे होने की ये धमकी हॉक्स लग रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia