किरेन रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला, अब स्वास्थ्य मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रपति ने मंत्रियों के दायित्व में बदलाव को मंजूरी देते हुए कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का मंत्री बनाया है। वहीं उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय सौंपा गया है।

किरेन रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला
किरेन रिजिजू के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला
user

नवजीवन डेस्क

केंद्र की मोदी सरकार ने किरेन रिजिजू के बाद अब उनके साथ मंत्रालय में रहे राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली है। बघेल को कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के पद से हटाकर अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस दूसरे बदलाव को भी मंजूरी दे दी है। इससे कुछ घंटे पहले आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रियों के दायित्व में बदलाव को मंजूरी देते हुए कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का मंत्री बनाया है। वहीं रिजिजू की जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान से आने वाले अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। वहीं इसी मंत्रालय में रहे उत्तर प्रदेश से आने वाले एस पी सिंह बघेल को हटाकर अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia