UP में पिछड़ों को लेकर BJP फिर बेनकाब! संकल्प पत्र 2022 से डिप्टी CM केशव मौर्य की तस्वीर गायब, 2017 में थी कवर पर
साल 2017 की बात करें तो 2017 में केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर कवर पर थी, लेकिन इस बार वो तस्वीर बीजेपी के घोषणापत्र से गायब है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 का नाम दिया। नाम से ही आप समझ गए होंगे कि लोगों के कल्याण का बीजेपी ने संकल्प लिया है, लेकिन इस संकल्प पत्र में एक ऐसी चीज देखने को मिली है, जो पार्टी के पिछड़ों को साथ लेकर चलने के वादे को धत्ता बता रही है।
दरअसल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में पिछड़ों को लेकर बीजेपी की नीयत बेनकाब हो गई है।

दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर इस संकल्प पत्र के कवर से गायब है, यानी 2017 में जिन पिछड़ों को झूठे वादे कर सरकार सत्ता हासिल करने में कामयाब रही अब उसी पिछड़े वर्ग से आने वाले इस नेता की तस्वीर ही बीजेपी ने घोषणा पत्र से गायब कर दी है। साल 2017 की बात करें तो 2017 में केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर कवर पर थी, लेकिन इस बार उनकी तस्वीर नहीं है। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia