महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल और 2 आदिवासी विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे, सामने आया वीडियो

झिरवाल और अन्य लोग जनजातीय आरक्षण में धनगर समुदाय को शामिल करने का विरोध कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
i

महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष और एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक नरहरि झिरवाल और दो आदिवासी विधायक शुक्रवार दोपहर मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से कूद गए और सुरक्षा जाल पर जा गिरे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झिरवाल और अन्य लोग जनजातीय आरक्षण में धनगर समुदाय को शामिल करने का विरोध कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए