हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से तबाही, 4 दिनों में 74 लोगों की गई जान, IMD का बारिश को लेकर अलर्ट

भारी बारिश और भूस्खलन से राज्य के कई जिले प्रभावित हैं। मगर शिमला पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से चारों तरफ तबाही का मंजर है।  बारिश और भूस्खलन के कारण पिछले चार दिनों अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राज्य सरकार को बारिश के चलते करीब 10,000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। भारी बारिश और भूस्खलन से राज्य के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि आज से अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए आईएमडी ने हिमाचल के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हिमाचल में शुक्रवार को 65 मकान ढह गए और 271 क्षतिग्रस्त हुए। 875 सड़कें बंद हैं।

भारी बारिश और भूस्खलन से राज्य के कई जिले प्रभावित हैं। मगर शिमला पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शिमला में ही भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत हो गई। समर हिल से 14, फागली से 5 और कृष्णा नगर से 2 शव बरामद किए गए हैं। शिव मंदिर के मलबे में अब भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia