धनतेरस लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और लाता है आरोग्य, जानें इसका महत्व और पूजा की शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। झाड़ू भी खरीदना शुभ माना जाता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

धनतेरस इस बार 22 और 23 अक्टूबर दो दिन है। धनतेरस दिन भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं, मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। झाड़ू भी खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस पूजा का मुहूर्त

धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा। पूजा का मुहूर्त 22 अक्टूबर 2022 की शाम का है, वहीं खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे।

  • धन्वंतरि पूजा प्रात: मुहूर्त - सुबह 06.30 - सुबह 08.50 (22 अक्टूबर 2022)

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त - शाम 7.31 - रात 8.36 (22 अक्टूबर 2022)

  • यम दीपम मुहूर्त - शाम 06.07 - रात 07.22 (22 अक्टूबर 2022)


धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग अपराह्न 1 बजकर 50 मिनट से सायंकाल 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होने के साथ तीन गुना फल प्राप्त होता है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia