डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। डिंपल जब सुबह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके साथ उनके पति अखिलेश यादव भी थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी के दिवंगत मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। आपको बता दें, डिंपल ने पिछले हफ्ते मैनपुरी से बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 2.8 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीता था।

लोकसभा सांसद के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वह कन्नौज से दो बार निचले सदन की सदस्य रह चुकी हैं। 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। डिंपल जब सुबह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके साथ उनके पति अखिलेश यादव भी थे। आपको बता दें, सदन की शपथ लेने के बाद डिंपल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

जसवंत नगर विधानसभा में डिम्पल यादव को मिली थी बड़ी बढ़त

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल ने बीजेपी के रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था। अपनी जीत के बाद डिम्पल ने कहा था, 'मैनपुरी की जनता और उन तमाम लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने हमें समर्थन दिया है. मैनपुरी की जनता ने इतिहास रचा है। यह जीत नेताजी की जीत है और हमारी यह जीत नेताजी को श्रद्धांजलि के तौर पर उन्हें समर्पित है।

मैनपुरी उपचुनाव में सबसे अहम बात यह रही थी कि शिवपाल यादव के इलाके जसवंत नगर विधानसभा में डिम्पल यादव को बड़ी बढ़त मिली थी। यहां डिम्पल को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। मैनपुरी में 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 में हुए आम चुनाव में मतदान का यह प्रतिशत 57.37 प्रतिशत था।


जानिए किसी मिले थे कितने वोट?

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कुल 6,17,625 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के रघुराज शाक्य को 3,29,489 वोट मिले थे। रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा के अपने बूथ धौलपुर में ही 187 वोटों से हारे गए थे।गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में यादव परिवार से एक मात्र सांसद चुने गए थे, हाल ही में 10 अक्टूबर को उनका गुरुग्राम के मेदांता में निधन हो गया था, जिसके बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए।

(IANS के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia