Diwali-Chhath Special Trains: त्योहार पर घर जाने वालों के लिए राहत, 6 स्पेशल ट्रेनों का बढ़ा संचालन, देखें शेड्यूल

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों की सेवा बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का संचालन नवंबर तक जारी रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है। पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चलने वाली तीन जोड़ी यानी कुल छह स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों तक नवंबर 2026 के अंत तक जारी रहेगा। इससे मुंबई से गुजरात और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को त्योहारों के बाद भी अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विकल्प मिलेगा।

मुंबई-अहमदाबाद के बीच नवंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेन

मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 09087 हर बुधवार संचालित होगी। इसका संचालन 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल हर गुरुवार चलेगी और इसकी सेवा 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी।

इन दोनों ट्रेनों के जारी रहने से मुंबई और गुजरात के बीच त्योहारों के दौरान और उसके बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।


मुंबई-इंदौर रूट पर चार स्पेशल ट्रेनों का विस्तार

मुंबई सेंट्रल-इंदौर रूट पर ट्रेन नंबर 09079 रविवार और मंगलवार को चलेगी। इसके संचालन की अवधि 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। वापसी में ट्रेन नंबर 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल सोमवार और बुधवार को चलेगी और इसकी सेवा 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी।

इसी रूट पर ट्रेन नंबर 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इसका संचालन 27 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल मंगलवार और शनिवार को चलेगी और इसकी सेवा 28 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी।

दिवाली-छठ के लिए बुकिंग शुरू

इन सभी स्पेशल ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री PRS काउंटर या IRCTC की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे हर साल अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाता है। खास तौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले रूट पर त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस बार भी रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए