अजब यूपी की गजब कहानी! जिला अस्पताल में मरीजों के बेड पर ‘लेट’ गया कुत्ता, CMO ने कहा- ये बहुत...

मुरादाबाद जिला अस्पताल के सीएमओ ने कहा कि यह बहुत गलत बात है कि हमारे चिकित्सालय के अंदर वार्ड में कुत्ते घुसते हुए पाए गए हैं। जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह सब हो रहा है।

फोटो: ANI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश से बदहला स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। बदहाल तस्वीरों के सामने आने के बाद अधिकारी सामने आते हैं। आगे सबकुछ दुरुस्त करने की बात करते हैं। लेकिन, न तो राज्य के अस्पतालों की तस्वीर बदलती है और ना तकदीर। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल की एक और तस्वीर सामने आई है।

अजब यूपी की गजब कहानी! जिला अस्पताल में मरीजों के बेड पर ‘लेट’ गया कुत्ता, CMO ने कहा- ये बहुत...

बदहाली की ताजा तस्वीर मुरादाबाद जिला अस्पताल से साममने आई है। जिला अस्पताल में कुत्ते घूमते दिखाई दिए। यही नहीं एक कुत्ता तो बकायदे मरीज की बेड पर बैठा दिखा। तस्वीरों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। अधिकारी इसे लापरवाही बताकर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

अजब यूपी की गजब कहानी! जिला अस्पताल में मरीजों के बेड पर ‘लेट’ गया कुत्ता, CMO ने कहा- ये बहुत...

मीडिया में तस्वीरें आने के बाद सीएमओ सामने आए और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी और कार्रवाई की बात कही। जिला अस्पताल के सीएमओ ने कहा कि यह बहुत गलत बात है कि हमारे चिकित्सालय के अंदर वार्ड में कुत्ते घुसते हुए पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मरीजों के वार्ड में कुत्ते बेड पर दिख रहे हैं।

अजब यूपी की गजब कहानी! जिला अस्पताल में मरीजों के बेड पर ‘लेट’ गया कुत्ता, CMO ने कहा- ये बहुत...

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia