अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगी, पत्नी मिलेनिया भी होंगी साथ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने 24 तारीख को दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ट्वीट से मिली है। उनके साथ पत्नी मिलेनिया ट्र्म्प भी होंगी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्म्प फरवरी के आखिरी सप्ताह में होने वाले भारत दौरे की तारीख तय हो गई है। राष्ट्रपति ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी साथ होंगी। व्हाइट हाउस की ओर से किए गए ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी गई है।


व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया 24-25 फरवरी को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे। यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। साथ ही अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को बढ़ावा देगी। बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी पत्नी के साथ भारत की राजधानी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा करेंगे।

इससे पहले चर्चा थी कि राष्ट्रपति ट्रम्प अधिकतर समय नई दिल्ली में बिताने के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं। इसके अलावा वे अहमदाबाद में हाउडी मोदी जैसे एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच एक व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर होना है। भारत और अमेरिका के व्यापारिक मामलों से जुड़े अधिकारी फिलहाल इस प्रस्तावित सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia