दिल्ली के आरके पुरम में जहरीली गैस फैलने से हड़कंप, कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आंखों में जलन की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद डीएमए टीम भी मौके पर पहुंच गई। दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रम में है।

दिल्ली के आरके पुरम के एकता विहार में जहरीली गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। लोगों को आंखों में जलन होने लगी। किसी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आंखों में जलन की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद डीएमए टीम भी मौके पर पहुंच गई। दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं थी। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रम में है।
बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। यहां के लोगों के अनुसार, एकता विहार के पास सीआरपीएफ कैम्प या एनएसजी कैम्प से जहरीली गैस छोड़ी गई। इसके बाद पूरे इलाके अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आंखो मे जलन और सांस लेने मे दिक्कत की शिकायत की। लोग अपने घरों से निकलकर बाहर सड़कों पर आकर खड़े हो गए। कोई यह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर हो क्या रह है? लोगों ने बताया कि जहरीली गैस कुछ लोग बेहोश भी हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीआरपीएफ और एनएसजी कैम्प में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद इस संबंध में जानकारी दी जाएगी कि आखिर जहरीली गैस का रिसाव कहां से हुआ।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 25 Nov 2021, 8:45 AM
