DUSU Election 2023: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मैदान में कुल 24 उम्मीदवार, मतदान केंद्र पर सुरक्षा का सख्त पहरा

चुनाव अधिकारी के मुताबिक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव पद पर 6 और संयुक्त सचिव के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8.30 बजे से शुरू हो चुकी है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी डूसू चुनाव में विभिन्न कॉलेजों और डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स वोट देते हैं। इस बार यहां चार पोस्ट के लिए कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। आपको बता दें, वोटिंग शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग के दौरान शांति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों का सख्त पहना है। वहीं इस चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

चुनाव अधिकारी के मुताबिक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव पद पर 6 और संयुक्त सचिव के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार पूरे तीन साल बाद छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2019-20 में डूसू चुनाव हुए थे। उसके बाद कोरोना के कारण छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे। छात्र संघ चुनाव में तीन वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में राहत दी है। इस राहत के तहत अंडग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमश 25 वर्ष और 28 वर्ष कर दी गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

आपको बता दें, एबीवीपी से डूसू चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनकड़, सचिव पद पर अपराजिता और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैंसला चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर हितेश गुलिया, उपाध्यक्ष के लिए अभि दहिया, सचिव पर यक्ष्ना शर्मा और संयुक्त सचिव पर शुभम चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia