उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता

पिथौरागढ़ जिले के नजदीक साथ ही इससे सटे पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेपाल में भी 4 तीव्रता का भूकंप आया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड में आज एक बार फिर धरती हिली है। इस बार पिथौरागढ़ जिले से 48 किलोमीटर दूरी पर भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है। फिलहाल जन धन के हानि की सूचना नहीं है।

पिथौरागढ़ जिले के नजदीक साथ ही इससे सटे पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेपाल में भी 4 तीव्रता का भूकंप आया है। नेपाल से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।


रविवार शाम को हरियाणा के फरीदाबाद में भी भूकंप आया था। फरीदाबाद में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia