चक्रवात बिपरजॉय: राजस्थान के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से लेकर सोमवार तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। जालौर और बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है, वहां 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात से गुजरने के बाद अब इसका असर राजस्थान में देखा जा रहा है। राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात कमजोर पड़ गया है। ऐसे में इसका असर अब राजस्थान के कई इलाकों में देखा जा रहा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के इन इलाकों बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से लेकर सोमवार तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। जालौर और बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है, वहां 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज जालौर के बाड़मेर में छिटपुट इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, जोधपुर, पाली और सिरोही में बहुत भारी बारिश होने की संभावा है। जैसलमेर, राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में रविवार को इन इलाकों में होगी बारिश

रविवार को बाड़मेर, जालौर, पाली और सिरोही जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जोधपुर, नागौर, अजमेर, राजसमंद, भीलवाड़ा और उदयपुर जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है और जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी और टोंक जिले में भी भारी बारिश की संभावना है।


चक्रवात गुरुवार को गुजरात के तट से टकराया था

चक्रवात बिपरजॉय 16 जून को रात साढ़े 11 बजे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से सटे दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और धोलावीरा से लगभग 100 किमी उत्तर-पूर्व में कच्छ के ऊपर एक गहरे दबाव में कमजोर हो गया। अगले 12 घंटों के दौरान यानी आज (17 जून) दोपहर 12 बजे तक यह और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा। चक्रवात के प्रभाव में शुक्रवार को राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई।

चक्रवात बिपरजॉय ने गुरुवार को गुजरात में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल किया था। पश्चिमी तटीय राज्य के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों में तबाही के निशान छोड़ गया। इसके बाद जैसे ही चक्रवात ने राजस्थान में एंट्री मारी, वैसे ही जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 17 Jun 2023, 9:03 AM