दिल्ली-NCR में दिखा तेज गर्मी का असर, गर्म हवा चलने की भी आशंका, आज 40 डिग्री पहुंच सकता है पारा

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान दो प्वाइंट की बढ़त के साथ 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान आज 40 के करीब पहुंच सकता है।

फोटो: सोशल मीडि
फोटो: सोशल मीडि
user

नवजीवन डेस्क

देश के  ज्यादातर हिस्सों में तापमाम तेजी से बढ़ने लगा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में सुबह और रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। वहीं, दिन के तापमान में भी हर दिन बढ़ोतरी हो रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान दो प्वाइंट की बढ़त के साथ 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान आज 40 के करीब पहुंच सकता है।

आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, कल से 3 दिन तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे अधिकतम तापमान में कमी देखी जा सकती है। सुबह और रात के तापमान में बढ़त बनी रहेगी, जो 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia