अरब देशों समेत इन जगहों पर आज मनाई जा रही है ईद, भारत में साफ हुई तस्वीर, जानें कब मनाई जाएगी ईद?

भारत-पाकिस्तान समेत कई ऐसे देश हैं जहां पर गुरुवार को चांद नजर नहीं आया है। सिंगापुर और मलेशिया में भी चांद नहीं दिखा है। यहां पर आज चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अरब देशों में ईद का चांद नजर आ गया है। वहां शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। भारत में गुरुवार शाम को ही ईद मुबारक मनाए जाने की तस्वीर साफ हो गई है। भारत में ईद अरब और खाड़ी देशों के ईद मनाने के दूसरे दिन मनाई जाएगी। इस तरह से भारत में ईद शनिवार 22 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। देश में ईद अरब देशों के एक दिन बाद होती है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। वहीं सऊदी, अमेरिका और कनाडा सहित कतर में चांद नजर आया।

संयुक्त अरब अमीरात आज ईद, छुट्टी का ऐलान

संयुक्त अरब अमीरात में भी बीते गुरुवार को ईद के चांद के दीदार हो गए हैं। जिसके बाद आज ईद मनाई जा रही है। यहां पर चांदरात के बाद सरकार ने ईद की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।


भारत-पाकिस्तान समेत इन देशों में नहीं दिखा चांद

भारत-पाकिस्तान समेत कई ऐसे देश हैं जहां पर गुरुवार को चांद नजर नहीं आया है। सिंगापुर और मलेशिया में भी चांद नहीं दिखा है। यहां पर आज चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

क्यों मनाई जाती है ईद?


ईद-उल-फितर या ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इसी खुशी में लोग हर साल ईद मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि 624 ई में पहली बार ईद-उल-फितर मनाया गया था। यह त्योहार अमन और भाईचारे को बढ़ावा देता है।

इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। मस्जिद में सुबह नमाज अदा करते हैं और अमन-चैन की दुआ मांगते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia