आठ बार के विधायक सतीश महाना होंगे यूपी विधानसभा अध्यक्ष, योगी की मौजूदगी में दाखिल किया अपना नामांकन

इस साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आठवां चुनाव जीतने वाले सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक लोकप्रिय नेता महाना हमेशा विवादों से दूर रहे हैं और उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। महाना ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और किसी भी विपक्षी दल ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार दोपहर दो बजे थी।

सतीश महाना ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में प्रस्तावकों में जनसत्ता दल के राजा भैया भी शामिल थे। उनके चुनाव की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।


सतीश महाना योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में औद्योगिक विकास मंत्री थे। इस साल विधानसभा का अपना आठवां चुनाव जीतने वाले सतीश महाना कानपुर में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक लोकप्रिय नेता महाना हमेशा विवादों से दूर रहे हैं और उनकी स्वीकार्यता हर राजनीतिक वर्ग में रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia