नोएडा में एक और आत्महत्या, बुजुर्ग महिला ने डिप्रेशन में 19वीं मंजिल से कूदकर दी जान

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक और महिला ने खुदकुशी कर ली। बीते एक सप्ताह में नोएडा में 6 लोग खुदकुशी कर चुके हैं। गुरुवार को जिस महिला ने खुदकुशी की है, वह मानसिक तनाव से दो-चार थी।

फोटो : आईएएनएस
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-78 स्थित शियाना टावर महागुन मॉडर्न में गुरुवार सुबह 65 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करली। थाना सेक्टर-49 के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, "बुजुर्ग महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसका एक निजी अस्पताल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। आज सुबह उसने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करली।

जिले में हाल के दिनों में खुदकुशी के कई मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामलों में लोगों ने मानसिक तनाव के चलते ये आखिरी कदम उठाए हैं। हालात ये हो गए हैं कि जिले में आए दिन लोग मानसिक तनाव के कारण खुदखुशी करके अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। अगर हाल के दिनों में हुईं आत्महत्याओं के आंकड़ों की बात करें तो जिले में 23 से 30 जुलाई तक 6 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia