कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, सुबह 11:30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

कर्नाटक में पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का आज बिगुल बज जाएगा। चुनाव आयोग सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रदेश में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

कर्नाटक में पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल की थी। जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं। किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।

कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। जेडीएस नेता कुमारस्वामी गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। करीब 14 महीने बाद गठबंधन सरकार गिर गई थी। बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगा था। कांग्रेस छोड़कर जाने वाले विधायकों के साथ बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। दो साल बाद येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बसवराज बोम्मई राज्य के सीएम बने।


इस समय राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल था। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Mar 2023, 8:27 AM