Elections 2026 LIVE: शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93%, तमिलनाडु में 82.24% मतदान हुआ

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज मतदान हो रहे हैं।

फोटो: ECI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल विधानसभा में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हुई, पोलिंग अधिकारी EVM सील कर रहे हैं

पश्चिम बंगाल विधानसभा में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हुई, पोलिंग अधिकारी EVM सील कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 89.93% रहा।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "... हमारे पोलिंग एजेंटों पर यहां कुछ गुंडो द्वारा हमला किया गया है

पश्चिम बंगाल: विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "... हमारे पोलिंग एजेंटों पर यहां कुछ गुंडो द्वारा हमला किया गया है। ये गुंडे सरकार के हैं। चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और यहां हमारे एजेंट नदारद हैं। यहां बहुत धीमी गति से मतदान हो रहा है..."

शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93%, तमिलनाडु में 82.24% मतदान हुआ

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में शाम साढ़ें पांच बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, तमिलनाडु में 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।


तमिलनाडु चुनाव: चेन्नई में एक परिवार की तीन पीढ़ियों के 14 सदस्य एक साथ वोट डालने पहुंचे

लोकतांत्रिक भागीदारी का एक उल्लेखनीय उदाहरण पेश करते हुए, एक परिवार की तीन पीढ़ियों के 14 सदस्य बृहस्पतिवार को स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने एक साथ पहुंचे।

परिवार के बुजुर्ग मुखियाओं से लेकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक, सभी एक साथ कतार में खड़े थे, जिसने अन्य मतदाताओं और हाई-प्रोफाइल मतदान केंद्र पर मौजूद मीडिया कर्मियों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में, स्टेला मैरिस कॉलेज चेन्नई के सबसे प्रमुख मतदान केंद्रों में से एक रहा है, जहां अक्सर जानी-मानी हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।

दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77% मतदान, तमिलनाडु में 70 फीसदी वोटिंग

दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 78.77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो भारी उत्साह को दर्शाता है। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ हो रहे चुनाव में अब तक 70% मतदान दर्ज किया गया है।


बीरभूम में बीजेपी उम्मीदवार और टीएमसी कार्यकर्ता के बीच हुई बहसबाजी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान बीरभूम जिले के सिउड़ी इलाके में वोटिंग के समय विवाद हो गया। बीजेपी की एक उम्मीदवार का टीएमसी की एक कार्यकर्ता से बहस हो गई। बीजेपी उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता वोटरों को डरा रही है और उसे पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में रहने का हक नहीं है।

इस पर टीएमसी कार्यकर्ता ने जवाब दिया कि वह किसी को डरा नहीं रही थी। उसका कहना था कि वह सिर्फ एक दिव्यांग मतदाता की मदद कर रही थी, ताकि वह ठीक से वोट डाल सके।

बांकुरा: आज मतदान के पहले चरण में, राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों पर वोटिंग जारी है 


दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62% से ज्यादा मतदान, तमिलनाडु में 56.81% वोटिंग 

दोपहर एक बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81% वोटिंग दर्ज की गई है।

मालदा: पश्चिम बंगाल कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने कहा कि इस बार कांग्रेस पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगी। मालदा में हम बेहतर वापसी करेंगे।" 


मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: ASP माजिद खान कहते हैं, "हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।"

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: नौदा के TMC ब्लॉक अध्यक्ष सोफ़िउज़्ज़मान शेख  ने कहा कि हुमायूं कबीर गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।"


पश्चिम बंगाल: कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार पर हमला

पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा का तांडव जारी है। ताजा घटना में रेजीनगर से AJUP उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने जानलेवा हमला किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों की एक बड़ी भीड़ ने अचानक हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया। हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और ईंटें थीं।


पश्चिम बंगाल में 41% तो तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। 

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला- आरोपी राहुल मीना को अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन से मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।


सिर्फ़ युवाओं को ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को वोट देना चाहिए जो वोट देने के लिए रजिस्टर्ड हैं- कार्ति चिदंबरम

कार्ति चिदंबरम ने कहा- सिर्फ़ युवाओं को ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को वोट देना चाहिए जो वोट देने के लिए रजिस्टर्ड हैं। वोट देना, जहां एक तरफ़ हमारा सौभाग्य है, वहीं यह हमारा अधिकार और कर्तव्य भी है। दुनिया के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है। कई देश ऐसे हैं जहाँ लोकतंत्र नहीं है; हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भारत एक सफल लोकतंत्र है और हमें अपने वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा- हमें बहुत सोच-समझकर चुनाव करना चाहिए। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हमें अपनी सोच का इस्तेमाल करना होता है- आपको उम्मीदवारों को देखना होता है, पार्टियों को देखना होता है, उनके नेतृत्व और उनकी नीतियों को समझना होता है, और फिर पूरी ज़िम्मेदारी के साथ वोट देना होता है। 

सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भिड़े TMC और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।


कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें न तो TMC चाहिए और न ही BJP,  उन्हें कांग्रेस एक विकल्प के तौर पर चाहिए। 

मुर्शिदाबाद में AJUP चीफ हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में भिड़ंत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के नौदा में उस वक्त भारी तनाव फैल गया, जब AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर एक घटना स्थल का दौरा करने पहुंचे, जहां TMC समर्थकों और उनके बीच हिंसक झड़प हो गई।मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है।हालांकि, इस भिड़ंत और विवाद का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- BJP नेता के. अन्नामलाई ने कोयंबटूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76% मतदान, तमिलनाडु में 17.69% मतदान दर्ज

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए सुबह सात बजे से ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% मतदान दर्ज किया गया है


मालदा के नाओदा में बम विस्फोट, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. नाओदा बम धमाके पर रिपोर्ट मांगी है. मुर्शिदाबाद हंगामे पर रिपोर्ट मांगी है. मालदा में टीएमसी पर सपीएम समर्थकों को बंधक बनाने का आरोप है.

रजनीकांत ने वोट डाला, बेटी संग वोट डालने पहुंचे कमल हासन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चेन्नई में मतदान की प्रक्रिया जारी है, जहां दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं, अभिनेता और राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन  के साथ एल्डम्स रोड  स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया. 


तमिलनाडु चुनाव 2026- अभिनेता-गायक ध्रुव विक्रम वोट डालने के लिए चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

तमिलनाडु चुनाव 2026- TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व तथा पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय, अपना वोट डालने के लिए चेन्नई स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।


West Bengal Election 2026: मां की रक्षा और बंगाल के लिए विकास के लिए वोट करें- TMC

पहले चरण की वोटिंग को लेकर टीएमसी ने कहा कि मां की रक्षा और बंगाल के लिए विकास के लिए वोट करें। गर्व से सिर उठाकर मतदान करने जाएं।हमारी ‘मां’ के सम्मान के लिए वोट दें। हमारी ‘माटी’ की रक्षा के लिए वोट दें।हमारे ‘मानुष’ की सुरक्षा के लिए वोट दें

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 152, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग शुरू

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज मतदान हो रहे हैं।


तमिलनाडु में कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के बीच है। अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कषगम' ने कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला खड़ा कर दिया है। द्रमुक की ओर से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई, जबकि अन्नाद्रमुक की ओर से एडापट्टी के. पलानीस्वामी ने प्रचार की कमान संभाली। भाजपा गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन गडकरी ने धुआंधार प्रचार किया। प्रदेश में भ्रष्टाचार, तमिल स्वाभिमान और महिला आरक्षण जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहे।

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर मतदान

तमिलनाडु में आज सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। राज्य में इस बार 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का अधिकार प्रयोग करेंगे, जिनमें 2.89 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 75,032 मतदान केंद्र बनाएं हैं, जिनमें से 5,938 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य भर में करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 295 कंपनियां (लगभग 23,000 जवान) शामिल हैं। इसके अलावा 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों और वन रक्षकों को भी ड्यूटी सौंपी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 1,100 वाहनों में त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार रखे गए हैं।


पश्चिम बंगाल चुनाव: चुनावी मैदान में 1478 उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में कड़े मुकाबले वाली प्रमुख सीटों में नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झाड़ग्राम शामिल हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पूरे पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं।

पश्चिम बंगाल की किन सीटों पर होगा पहले चरण में चुनाव 

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पहले चरण में उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल क्षेत्र के पांच जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन जिलों में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की 1, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम बर्द्धमान की 9, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झाड़ग्राम की 4, पुरुलिया की 9 और बांकुरा की 12 सीटों पर आज मतदान पूरा होगा।


तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। इस चरण में कुल 1478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हो गा। वहीं, आज तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान होगा। तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव आज, 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 विधानसभा सीटों में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों में आज मतदान होने हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में पिछली बार 2021 में 82.30 फीसदी मतदान हुआ था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia