ONGC के हेलीकॉप्टर ने अरब सागर में की इमरजेंसी लैंडिंग, 4 की मौत, 2 पायलट समेत 9 लोग थे सवार

यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई। ओएनजीसी ने तत्काल राहत व बचाव कार्य करते हुए अब तक पांच लोगों को बचा लिया है।

फोटो:  सोशल मीडिया
i

अरब सागर में ओएनजीसी के हेलिकॉप्टर का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है, जिसमें 7 यात्री और 2 पायलट मौजूद थे। ओएनजीसी ने ट्वीट कर बताया है कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई। ओएनजीसी ने तत्काल राहत व बचाव कार्य करते हुए सभी लोगों को बचा लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए