'एम्पिटी सिलेंडर, एम्पिटी प्रॉमिसेस', विपक्ष ने LPG संकट पर संसद परिसर में किया प्रदर्शन

सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘‘एम्पिटी सिलेंडर, एम्पिटी प्रॉमिसेस" (खाली सिलेंडर, खोखले वादे) लिखा हुआ था। विपक्षी दलों ने "मोदी जी, एलपीजी" के नारे भी लगाए।

विपक्ष ने LPG संकट पर संसद परिसर में किया प्रदर्शन
i
user

नवजीवन डेस्क

विपक्षी दलों के सांसदों ने देश में एलपीजी के "संकट" को लेकर बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव और कई अन्य दलों के सांसद इसमें शामिल हुए।

सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘‘एम्पिटी सिलेंडर, एम्पिटी प्रॉमिसेस" (खाली सिलेंडर, खोखले वादे) लिखा हुआ था। विपक्षी दलों ने "मोदी जी, एलपीजी" के नारे भी लगाए।

विपक्ष ने एलपीजी पर संसद में चर्चा की मांग की

विपक्षी दल पश्चिम एशिया संकट और देश में ईंधन की कथित किल्लत को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की विदेश नीति को अपनी निजी विदेश नीति बना लिया है। यह जगहंसाई बन गई है। राहुल ने कहा- वह वही करेंगे जो अमेरिका और इजराइल कहेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया है कि आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल को लेकर समस्या आएगी।


शाम को सर्वदलीय बैठक

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक शाम पांच बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी इसमें मौजूद रहने की उम्मीद है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia