पनामा पेपर्स मामला: बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ीं! ऐश्वर्या को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

ऐश्वर्या राय बच्चन को दो बार पहले भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी। ये गुजारिश पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के समक्ष की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पनामा पेपर्स से जुड़े मामले में अभिषेक बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने समन किया गया है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को दो बार पहले भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की गुजारिश की थी। ये गुजारिश पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के समक्ष की गई थी।

गौरतलब है कि पनामा पेपर लीक मामले में एक कंपनी के लीगल दस्तावेज लीक हुए थे। ये डेटा जर्मन न्यूजपेपर Süddeutsche Zeitung ने Panama Papers नाम से 3 अप्रैल 2016 को रिलीज किया था। इसमें भारत समेत 200 देशों के राजनेता, बिजनेसमैन, सिलेब्रिटी के नाम शामिल थे, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। इसमें 1977 से 2015 के अंत तक की जानकारी दी गई थी। लिस्ट में 300 भारतीयों के नाम शामिल थे। इसमें ऐश्वर्या के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन का भी नाम शामिल था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia