यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली में आज भी ये मेट्रो स्टेशन हैं बंद, DMRC ने दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार आज भी बंद हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार भी बंद हैं। अन्य सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं। सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं चल रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान हंगामे के बाद फिलहाल हालात सामान्य हैं। राजधानी में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बेहद कड़ी है। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए अहम जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार आज बंद हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार भी बंद हैं।अन्य सभी स्टेशन खोल दिए गए हैं। दिल्ली में सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं चल रही हैं।

वहीं, एहतियात के तौर पर आईटीओ से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद रखा गया है। मिंटो रोड से कनॉट प्लेस के बीच भी रास्ता बंद है। ऐसे में इन रास्तों पर जानें से बचें। वरना आपको परेशानी हो सकती है।


मंगलवार को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो की करीब सभी लाइन के स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए थे। दिलशाद गार्डन, झिलमिल, मानसरोवर और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट भी बंद कर दिए गए थे। ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुए हंगामे के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान किसान दिल्ली में घुस गए थे। किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दिए थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने किसानों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग भी किया गया। इस दौरान दिल्ली की कई सड़कें जाम हो गईं थीं। खासकर आईएसबीटी का पूरा इलाका जाम हो गया था। किसानों ने लाल किले पर झंडा फहराया था। किसानों के ट्रैक्टर मार्च के लिए दिल्ली पुलिस ने रूट तय किया था। लेकिन तय रूट के खिलाफ जाते हुए किसान दिल्ली में घुस गए थे। इसके बाद पुलिस और किसानों में जमकर टकराव देखने को मिला।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia