यूपी के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोखराज थाना इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। चार लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के कोखराज थाना इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाके में 4 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हादसे पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा, भरवारी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, चार लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फैक्ट्री रिहायशी इलाके से काफी दूर है। बचाव कार्य जारी है। उनके पास निर्माण और बिक्री का लाइसेंस था। 5-6 लोग घायल हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 25 Feb 2024, 1:05 PM