मध्य प्रदेश के शहडोल की पेपर मिल में विस्फोट, एक मजदूर की मौत, कई घायल, दो की हालत गंभीर

शहडोल के अमलाई स्थित ओरियंट पेपर मिल के एक टैंक में बुधवार दोपहर अचानक विस्फोट हो गया। इस टैंक में रसायन और लकड़ी के बुरादे को अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर रखा जाता है ताकि लकड़ी को सड़ाया जा सके। विस्फोट काफी तगड़ा था और काफी दूर तक सुनाई दिया।

मध्य प्रदेश के शहडोल की पेपर मिल में विस्फोट, एक मजदूर की मौत
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एशिया की सबसे बड़ी पेपर मिलों में से एक ओरियंट पेपर मिल में बुधवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, कई मजदूरों केे पल्प मशीन के मलबे में दबे होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहडोल के अमलाई स्थित ओरियंट पेपर मिल के एक टैंक में बुधवार दोपहर अचानक विस्फोट हो गया। इस टैंक में रसायन और लकड़ी के बुरादे को अन्य पदार्थों के साथ मिलाकर रखा जाता है ताकि लकड़ी को सड़ाया जा सके। विस्फोट काफी तगड़ा था और काफी दूर तक सुनाई दिया। विस्फोट के बाद वहां पर आग लग गई।


टैंक में हुए इस विस्फोट की चपेट में बड़ी तादाद में मजदूर आ गए। जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई और कई मजदूरों पर रसायनों के छींटे पड़े हैं, जिससे वह झुलस गए हैं। घायलों में से दो व्यक्ति की हालत गंभीर है। वहीं, कई मजदूरों केे पल्प मशीन के मलबे में दबे होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद मृतक मजदूर का शव सड़क पर रखकर लोगों ने हंगामा किया और स्थाई नौकरी और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और प्रशासन के लोगों ने मजदूरों के किसी तरह समझा कर हंगामे को शांत कराया। फिलहाल मिल में मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia