तमिलनाडु के शिवकाशी में दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 13 की मौत, कई लोग घायल

राज्य के विरुद्धनगर जिले में पिछले 15 दिनों में पटाखा विस्फोट की पांच अलग-अलग घटनाओं में 30 लोगों की जान चली गई है। शिवकाशी को भारत की पटाखा राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां की पटाखा फैक्ट्रियों का वार्षिक कारोबार लगभग 6,000 करोड़ रुपये है।

तमिलनाडु के शिवकाशी में दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट, 6 महिलाओं समेत 13 की मौत
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

तमिलनाडु के विरुद्धनगर जिले के शिवकाशी में मंगलवार को दो अलग-अलग पटाखा फैक्ट्रियों में विस्‍फोट होने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं हैं। मृतकों की पहचान को लेकर जांच प्रक्रिया जारी है।

एक सप्ताह पहले शिवकाशी में एक पटाखा इकाई में विस्फोट से सात लोगों की जान चली गई थी। वहीं विरुद्धनगर जिले में पिछले 15 दिनों में पटाखा विस्फोट की पांच अलग-अलग घटनाओं में 30 लोगों की जान चली गई है। शिवकाशी को भारत की पटाखा राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां की पटाखा फैक्ट्रियों का वार्षिक कारोबार लगभग 6,000 करोड़ रुपये है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia